Important Notice- Any one who wants to start their study center / Franchise call on this no -+917039751361
Error

करी पत्ते का जूस पीने से मिलते हैं कई फायदे

करी पत्ते का जूस पीने से मिलते हैं कई फायद
वजन कम करने में मददगार 
अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको करी पत्ते के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि करी पत्ते में मौजूद तत्व वजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। 
इम्यूनिटी होती है बूस्ट 
करी पत्ते का जूस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं। 


पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त 
करी पत्ते के जूस का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाते हैं और पाचन से जुड़ी गैस, अपच जैसी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। 
डायबिटीज में फायदेमंद 


डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए करी पत्ते के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि करी पत्ते में हाइपोग्लाइसेमिक के गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। 
शरीर होता है डिटॉक्स 
शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने के लिए करी पत्ते के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस ड्रिंक का सेवन करने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। 


खून की कमी होती है दूर 
शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप करी पत्ते के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें काफी मात्रा में आयरन और फोलिक एसिड होता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। 


आंखों के लिए फायदेमंद 
करी पत्ता विटामिन ए और विटामिन सी जैसे त्तवों से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। करी पत्ते के जूस का सेवन करने से आंखें स्वस्थ रहती है और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार भी होता है। 
कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल 


हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर करी पत्ते के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि करी पत्ते का जूस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

कड़ी पत्ता खाने के नुकसान

कड़ी पत्ता को सीमित मात्रा में खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं जैसा कि ऊपर बताया गया है।लेकिन यदि खाने में कड़ी पत्ते की मात्रा अधिक हो जाय तो इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं जो इस प्रकार से हैं।

किसी किसी इंसान को किसी खास पेड़ पौधे के पत्ते के प्रति एलर्जी होती है।करी पत्ते के प्रयोग से यदि इस प्रकार की एलर्जी होती है तो इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
करी पत्ते की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसका प्रयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए।
जोड़ों के दर्द से पीड़ित व्यक्ति को कड़ी पत्ते के सेवन बहुत ही सावधानी से करना चाहिए क्योंकि की इसकी तासीर ठंडी होती है।जो जोड़ो के दर्द को और भी बढ़ा सकत डॉ. आर.एस.दुबे पंचगव्य एवं आयुर्वेदिक चिकित्सक

Divyaansh Biochemic Medical College Affiliated by the Medical Board of Biochemic medicine
flex
flex
flex